पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Officials Of The Private School Organization Submitted A Memorandum To The Sdm Regarding The Action

अशासकीय स्कूल संगठन के पदाधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरेली| विगत 6 मार्च को डैफोडिल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के संचालक के बारे में झूठे आधारहीन तथा संस्था को बदनाम करने के लिए पंपलेट बांटने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अशासकीय स्कूल संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा । इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने एक बैठक की और विचार विमर्श कर कई निर्णय लिए।

इस दौरान डेफोडिल स्कूल के संचालक कौशलेंद्र रघुवंशी के बारे में अनर्गल तथा आधारहीन बातों को लेकर बांटे गए पर्चे के प्रति सामूहिक रूप से कड़ा विरोध कर निंदा की गई तथा प्रबंध संचालक और विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम बृजेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपा । बता दें कि विगत 5 मार्च की रात 3बजकर 27 पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूल प्रबंधक की छवि धूमिल करने के लिए पर्चे चस्पा किए गए थे,जिसमें स्कूल संचालक के बारे में गलत बातों का जिक्र किया गया था । स्कूल प्रबंधन एवं संचालक सदस्य की छवि धूमिल करने के लिए 5 मार्च की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नगर में पर्चे बांटे । जिसकी प्रबंधन समिति के द्वारा थाना बरेली में शिकायत दर्ज कराई गई है । इस संबंध में संस्था संचालक कौशलेंद्र रघुवंशी ने बताया कि जिस तरह संस्था को बदनाम करने के लिए नगर में पर्चे बांटे गए हैं इस संबंध में कुछ तथ्य हमारे पास सुरक्षित है जिसमें रात 328 पर एक सफेद कलर की सेंट्रो कार स्कूल के सामने आती है एक लड़का मुंह बांधकर उतरता है एवं वह स्कूल की दीवाल पर पर्चा चिपकाया है वह वीडियो पुलिस को सौंपा जा चुका है ।
खबरें और भी हैं...