पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News On February 6 The Administrator Had Put A Line Of Lime To Prevent Encroachment Traders Again Kept The Goods

अतिक्रमण को रोकने प्रशासक ने 6 फरवरी को डाली थी चूने की लाइन, व्यापारियों ने फिर से रखा सामान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जुर्माने, दंडात्मक कार्रवाई के अलावा नियमित रूप से निरीक्षण जरूरी ताकि सड़क तक अतिक्रमण करने पर लग सके रोक

नगर में अतिक्रमण के हालत ऐसे हैं कि यदि भारी वाहन यहां से निकल जाए तो घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। जिसके चलते यहां से आवागमन करने वाले राहगीर तो परेशान हो रही हैं साथ ही अतिक्रमण करने वाले व्यापारी भी परेशान हो रहे हैं बावजूद इसके दुकान से सड़क तक अतिक्रमण कर अपना सामान रख रहे हैं।

अतिक्रमण के कारण 80 फीट सड़क भी सिर्फ 20 फीट की नजर आती है जिसके चलते मुख्य मार्ग से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य बाजार क्षेत्र में बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं। इस समस्या से नगर के लोगों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम ने प्रशासक का पदभार संभालते ही अतिक्रमणकारियों को हद में रहने की चेतावनी दी थी और दूसरे दिन ही नगर पालिका के अमले से चूने की लाइन डलवाकर सामान रखने की जगह निश्चित कर दी थी। इस चूने की लाइन से बाहर सामान रखने पर जुर्माने, जब्ती के साथ दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक न तो व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण हटाया, न ही चूने की लाइन के अंदर सामान रख रहे हैं। इसके उलट व्यापारी सड़क के दोनों ओर करीब 20-20 फीट अतिक्रमण कर अपना सामान रख रहे हैं जिसके चलते वाहन चालकाें को आवागमन और वाहन खड़े करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 6 फरवरी को नगर परिषद के द्वारा नगर में फैले बेतरतीब अतिक्रमण को व्यवस्थित करने के लिए लाइनिंग डालकर अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए थे लेकिन 1 माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद राजस्व अमला और नगर परिषद के अफसरों ने अतिक्रमण को हटवाने की न तो मुहिम चलाई न ही कार्रवाई की है । यही बजह कि अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बता दें कि नगर की प्रमुख समस्या में अतिक्रमण एक सबसे बड़ी समस्या है जिसके कारण नगर के चौड़े-चौड़े मार्ग संकरी गलियों में तब्दील हो गए हैं वहीं दूसरी ओर नगर के अंदर के मुख्य मार्ग एवं सब्जी मंडी छोटा बाजार बड़ा बाजार नवीन टॉकीज रोड पर बड़ी मात्रा में बेतरतीब अतिक्रमण फैला हुआ है वहीं दूसरी ओर यहां पर संचालित दुकानदारों के द्वारा अपने सामान को नियत स्थान से बाहर 15 से 20 फीट तक फैला रखा है। वहीं दूसरी ओर इन दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के द्वारा अपने वाहन मेन रोड पर खड़े कर दिए जाते हैं जिसके कारण जाम की स्थिति बनती है।

व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने मांगा था समय : करीब 8 माह पहले तत्कालीन एसडीएम दिनेश तोमर और तहसीलदार निकिता तिवारी ने पुलिस के साथ मिलकर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाया था। प्रशासन के तेवर देख व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम से समय मांगकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही थी, जिस पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था लेकिन एसडीएम तोमर के तबादले के बाद फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। जिसके चलते हालत जस के जस बने हुए हैं। उस दौरान अतिक्रमण की कार्रवाई काे देखकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली थी और नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई थी लेकिन व्यापारियों के सहयोग न मिलने के कारण हालत जस तस बने हुए हैं। वर्तमान एसडीएम बृजेंद्र रावत ने भी नपा मे प्रशासक का कार्यभार संभालते ही पुनः एक बार नगर से अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम छेड़ी थी जिसके चलते 6 फरवरी को फिर एक बार फिर 4 फरवरी को लगाए गए निशानों पर लाइनिंग की गई थी जिससे कि अतिक्रमण हटाने की सीमा निश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं...