उदयपुरा | नगर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम रम खिरिया में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन पं. विवेक महाराज ने कहा कि आज की पीढ़ी मोबाइल से ज्यादा संपर्क में है, लेकिन उन बच्चों के मां-बाप को चाहिए कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें जो वर्तमान के सामाजिक जीवन में बेहद जरूरी है।
युवा पीढ़ी मोबाइल के कारण अपने संस्कारों को भूलती जा रही है, उन्हें ऐसी शिक्षा दें जिससे वह भगवान श्रीराम के पदचिह्नों पर चलकर हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ें। यही सनातन धर्म की संस्कृति और विचार है। 1 दिसंबर से चलने वाली कथा का समापन 7 दिसंबर को होगा। इसमें मुख्य यजमान के रूप में पुरुषोत्तम लोधी, नर्मदा प्रसाद, भगवत प्रसाद, घनश्याम आदि हैं। प्रतिदिन कथा दोपहर 12बजे से शुरू होकर शाम 5बजे तक चलती है। जिसके बाद आरती और प्रसादी वितरण किया जाता है। कथा सुनने के लिए बढ़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं।
प्रवचन देते हुए पं. विवेक महाराज।