पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Patients Are Getting Upset Due To The Closure Of The Way The Management Is Not Opening The Gate

रास्ता बंद होने के कारण मरीज हो रहे परेशान, प्रबंधन नहीं खोल रहा गेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर की आधी से अधिक आबादी को जोड़ने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट बेगम नदी के पास स्थित है। यह गेट बीते कई सालों बंद होने के कारण मरीजों को करीब आधा किलो मीटर का चक्कर लगा कर उपचार कराने सकारी अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उक्त गेट को बीते सालों में दीवार उठा कर बंद कर दिया गया है, जिसके स्थान पर एक छोटा सा गेट लगा दिया गया है ताकि लोग निकल सके। गेट बंद होने के कारण कोई भी वाहन दो पहिया, चार पहिया आदि वाहन इस मार्ग से अस्पताल परिसर में नही पहुंच पाते है।

इस रास्ते से नगर की आधी से अधिक आबादी का आवागमन होता है। लेकिन रास्ता बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को करीब आधा किलोमीटर का चक्कर लगा कर अस्पताल तक आना पड़ रहा है। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को सर्वाधिक परेशानी उठाना पड़ रही है। परिजन मरीजों को आधा किलोमीटर का चक्कर लगा कर अस्पताल तक उपचार कराने ले जाते हैं। नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन से बंद रास्ते को खोले जाने की मांग की है ताकि मरीजों को अस्पताल तक आने में सुविधा हो सके।

खबरें और भी हैं...