- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News People Harassed By Theft Every Week Now Attacked In Gurukul School
हर सप्ताह हो रही चोरी से परेशान लोग अब गुरुकुल स्कूल में बोला धावा
स्कूल परिसर में खड़ी वेन के फोड़े अज्ञात लोगों ने कांच ।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, चोरियों पर अंकुश लगाने व्यापारी दे चुके हैं ज्ञापन
देवरी | इन दिनों नगर में चोरों का आतंक फैला हुआ है। यही वजह है कि हर सप्ताह नगर में चोरी की वारदात हो रही है। जिसको लेकर नगर के व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार की रात अज्ञात चाेरों ने नगर के गुरुकुल स्कूल में धावा दिया।चोरों ने स्कूल में खड़ी वेन को निशाना बनाया और इस वेन का कांच तोड़कर वेब कैमरा, बेटरी, टायर, जैक आदि लेकर फरार हो गए।
दरअसल होली के अवकाश होने के कारण स्कूल दो दिनों से बंद था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने स्कूल परिसर में खड़ी वेन का निशाना बनाया। गुरुवार सुबह जब आसपास के लोगों ने वेन के कांच फूटे हुए देखे तो स्कूल संचालक अर्पित जैन और राहुल माहेश्वरी को फोन लगाकर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्कूल के संचालकों ने मुआयना किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन फरियादियों को दिया है। पिछले दिनों हुई आधा दर्जन चोरियों के मामले में भी पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। जिसको लेकर
नगर के व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पिछले 4 महीने में
सातवीं चोरी की घटना नगर में हुई है और पुलिस इन सात घटनाओं में अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई हैं।
विगत 4 दिन पहले चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया था जिसमें लगभग 50 हजार के मोबाइल चोरी हुए थे, जिनका आज तक पुलिस ने कोई सुराग लगाया न किसी के ऊपर कार्रवाई की स्कूल प्रबंधन ने थाने में आवेदन देकर करने की मांग की है जल्द ही चोर पकड़ने की बात की है। इस सबंध में थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह गौर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।