- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News Pepsi Is Being Sold From Grocery Stores To Water Mills
अभी से किराना दुकानों से लेकर पानी की गुमठियों पर बिक रही पेप्सी
बेगमगंज| सेक्रीनयुक्त रंगीन छोटी छोटी पन्नी की थैली जो बच्चों में पेप्सी के नाम से नामचीन है गरीब बच्चाें की पहली पंसद बन गई है। एक रुपए की पेप्सी की बिक्री गर्मी शुरू होते ही बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके सेवन से गरीब बच्चे बीमार हो रहे हैं ।
इन पेप्सी का सेवन करने से ही शुरुआती दौर में ही सिविल अस्पताल की ओपीडी एवं निजी चिकित्सकों के यहां सर्दी खांसी,बुखार पीड़ित बच्चाें की संख्या बढ़ गई है। गरीब परिवार अपने बच्चाें को एक रुपए चीज लेने के नाम पर पकड़ा देते है तो बच्चे भागे भागे मोहल्ले की छोटी सी किराना दुकान पर पहुंचते है और दुकानदार उन्हें पेप्सी पकड़ा देते है। सेक्रीन और गंदे पानी के मिश्रण से तैयार पाउच प्रतिदिन सौ से दो सो एक दुकानदार बेच लेता है।