पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Players Practicing On Helipad Ground Due To Absence Of Stadium

स्टेडियम न होने से हेलीपैड ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के हेलीपैड मैदान पर सुबह के समय बड़ी संख्या मे युवा पहुंच कर विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस कर रहे है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व छोटे-छोटे बालक बालिकाएं भी मैदान पर पहुंच कर बाॅलीवाल, फुटबाॅल, दौड़, कबड‌्डी आदि खेलो में जोर आजमाइश कर रहे हैं । नगर में खेल स्टेडियम न होने से हेलीपेड मैदान को ही अघोषित रूप सें खेल मैदान में तब्दील कर दिया गया है। इस मैदान पर रोजाना ही सुबह छह बजे से ही विभिन्न खेलों खास कर किक्रेट की प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ी बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंच कर जोर आजमाइश कर रहे है। मीडिया एकादश के खिलाड़ी भी सुबह के छह बजते ही बल्ला, विकेट, बाॅल लेकर मैदान पर पहुंच कर किक्रेट के गुर सीख रहे है। नगर में खेल स्टेडियम न होने की कमी अखर रही हैं। हेलीपेड मैदान का उपयोग खेल प्रतियोगिता तथा खेलो की प्रेक्टिस के लिए किया जाता है।

हालांकि नागरिक खेल स्टेडियम निर्माण की मांग कर चुके है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तकरीबन 7 साल पूर्व सार्वजनिक समारोह में नगर में खेल स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी, लेकिन 7 साल का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी घोषणा को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। नागरिक आज भी खेल स्टेडियम निर्माण की बाट जोह रहे है।

हेलीपेड ग्राउंड पर खेलों की प्रेक्टिस करत हुए खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...