पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लापता बच्चें को पुलिस ने उसके माता पिता से मिलाया

बेगमगंज| रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस को एक लड़का जिसने अपना नाम कासिब पिता यूसुफ उम्र 10 साल निवासी वीआईपी रोड भोपाल तो कभी शुक्रवारी सागर का बताया था। वह गल्ला मंडी के सामने घूमता मिला। पूछताछ पर अपने पिता का नाम यूसुफ खां मां का नाम आफरीन बी बताया,जिसे थाने लाकर चाइल्ड हेल्पलाइन रायसेन को जानकारी दी। रविवार दोपहर तक पता नहीं मिलने पर कासिब को पुलिस स्टाफ के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन रायसेन भिजवाया गया। इसी दौरान थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के प्रयास से कासिब को उसके माता पिता से मिलवाया गया। कासिब के पिता यूसुफ खां निवासी सागर से मोबाइल से संपर्क हो गया। पिता यूसुफ ने बताया कि जिस ने बताया कि उसका लड़का कासिब राहतगढ़ मदरसे में पढ़ता है वहीं से बिना बताए चला गया था।

स्कूलों में कोरोना बचाव के बताए जाएंगे उपाय

रायसेन|प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय बताने और जागरूकता उत्पन्न करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए शिक्षक विद्यार्थियों को छींकने, खांसने, टॉयलेट आदि के बाद एवं बीमार व्यक्ति से मिलने, खाना पकाने अथवा खाना खाने के पहले एवं बाद में साबुन एवं जल से हाथ धोने जैसे उपाय बतायेंगे। साथ ही छींकते एवं खासते समय नाक व मुंह को रुमाल, टिशू या कोनी से रखने की जानकारी दी जायेगी। खासी, जुकाम या बुखार से पीड़ित व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा जाएगा। सास लेने में तकलीफ की दशा में तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने समझाइश दी जाएगी।

अंकसूची में सुधार करने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

रायसेन|माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षा की अंकसूची में सुधार के लिए अब विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों को भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । उन्हें अंकसूची में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गयी है। अंकसूची में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का माध्यम या अन्य कोई सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक अभिलेख समन्वय संस्था में जमा करने होंगे। अब तक जो व्यवस्था थी उसमें विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ संबंधित दस्तावेजों के लिए भोपाल जाना पड़ता था। अब जिले की समन्वय संस्था के प्राचार्य को अंकसूची से संबंधित अभिलेखों की जांच की जिम्मेदारी दी गयी है।

दीवानगंज|अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 21 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है। इसकी कीमत 1680 रुपए आंकी गई है। चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे प्रधान आरक्षक रामेश्वर प्रसाद आरक्षक आशीष शर्म, राजू चौहान, सूरज ने धरपकड़ अभियान चलाया है। रविवार को दोपहर सेमरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिया बनखेड़ी से झुंड खोह गांव का रहने वाला पदम धानक पिता लाल सिंह धानक 34 ष अवैध शराब बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उससे शराब बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं बता पाया। रविवार को बांसिया गांव से पदम जाटव पिता मोतीलाल जाटव से 23 क्वार्टर शराब जब्त की है। ।
खबरें और भी हैं...