पुलिस की चालानी कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप
सिलवानी| नगर में पुलिस ने त्योहारों पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले और बिना दस्तावेज के वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की । चैकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहन चालकों को समझाईश देकर छोड़ दिया तो कई चालकों के चालान बनाए ।
रविवार को थाना तिराहा पर एस आई दीपक वर्मा ने अपने दलबल के साथ चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तिराहे से निकल रहे बाइक सवारों को रोक कर गाड़ी के कागजात ड्रायवर लाईसेंस, बीमा आदि चेक किए। बगैर लाइसेंस के गाड़ी चलाने हेलमेट न लगाने, तीन सवारी बैठाने आदि अनियमितताएं पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की। एस आई दीपक वर्मा ने इस दौरान बाइक चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने गाड़ी के कागजात साथ में रखने हेलमेट लगाने आदि की समझाइश देकर हेलमेट से होने वाले फायदे भी गिनाए गए।