पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस वाहन चैकिंग कर बनाए चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगमगंज | होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए एसडीओपी ओपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा व स्टाफ के द्वारा थाने के सामने सघन वाहन चैकिंग अभियान शुरू किया। जिसमें 7 वाहन चालकों के चालान काटे जिनके पास पर्याप्त कागज वाहन के नहीं थे इसके साथ ही दो से अधिक लोगों को बैठाने या बीमा खत्म हो जाने वाले वाहन मालिकों को समझाइश दी गई। साथ ही होली और रंगपंचमी के पर्व पर धीमी गति में वाहन चलाने के लिए समझाया गया। वहीं गश्त के दौरान सूचना मिलने पर गोल्डन सिटी के सामने अवैध रूप से शराब बेचते हुए आरोपी सीताराम दांगी पुत्र शंकरलाल दांगी से 20 बाेतल प्लेन शराब की जब्त की जिसकी कीमत करीब 12 सौ रुपए है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

बाईक की टक्कर से युवती हुई घायल

गैरतगंज| नंदनी नगर इलाके में स्थित छात्रावास के सामने एक अंधी रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवती घायल हो गई। जानकारी के अनुसार भोपाल सागर रोड स्थित छात्रावास के सामने से खुमारी गांव निवासी गोविंद सिंह पुत्र भारत सिंह ने अंधी रफ्तार से बाइक चलाते हुए सामने से पैदल आ रही इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती रानी गौर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवती बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...