पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deveri News Mp News Power Company Employees Put Down Transformers Villagers Abused

बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने उतारा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने की गाली-गलाैज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अफसरों की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस किया दर्ज

इन दिनों बिजली कंपनी के अफसर बकायादारों से बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए सख्ती कर रहे हैं। यही वजह है कि अफसर अपने दल के साथ गांव-गांव जाकर बकायादारों को बिल की राशि जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ अफसर सख्ती से पेश आ रहे हैं।

देवरी क्षेत्र में घरेलू, कृषि कनेक्नशनों का करीब 5 करोड़ रुपए की राशि बकाया है जिसे उपभोक्ता जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कंपनी के अफसर कनेक्शन काटने और ट्रांसफार्मर उतारने का काम कर रहे हैं। इसी दौरान शनिवार को अफसर जब पतई गांव पहुंचे और किसान नर्मदा लोधी, भगवानदास लोधी खेत के विद्युत कनेक्शन पर दो लाख राशि बकाया थी जिसे नर्मदा लोधी और भगवान लोधी ने जमा नहीं किया जिसके चलते कंपनी के अफसरों के निर्देश पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर उतारना शुरू कर दिया, तो दोनों उपभोक्ता कर्मचारियों से गाली-गलाैज करने लगे और ट्रांसफार्मर उतारने में कर्मचारियों को रोकने लगे। यहीं नहीं दोनों उपभोक्ताओं ने अफसर और कर्मचारियों धमकी देते हुए देख लेने की बात कही। इसके बाद कंपनी के महाप्रबंधक पराग धरबड़े, प्रबंधक गोपाल मेश्राम, बिधुर दुबे जूनियर इंजीनियर, ओमप्रकाश ठाकुर ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

अफसरों की शिकायत पर थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह गौर ने दोनों किसानों के ऊपर धारा 341, 353, 294, 332, 506 34 धारा के अंतर्गत मुकदमा कायम किया। उपमहाप्रबंधक पराग धरवड़े ने बताया कि शासन के आदेश पर बकायादारों से राशि वसूली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं उसके चलते वसूली अभियान जारी है।

ट्रांसफार्मर उतारते हुए कंपनी के कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...