- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News Preparation By Police And Administration Procession Will Come Out Today
पुलिस और प्रशासन ने की तैयारी,आज निकलेगा जुलूस
सिलवानी| रंगों का पर्व होली नगर व अंचल में मंगलवार को उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। होली पर्व मनाए जाने को लेकर बड़ों के साथ
ही बच्चों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार की रात्रि को नगर के होली चौक, गांधी चौक, तहसील तिराहा, टेकरी मंदिर परिसर, गांधी नगर आदि स्थानों पर वेदिक मंत्रोच्चार के साथ मुहुर्त। अनुसार होलिका दहन किया गया। होलिका दहन को देखने के लिए देर रात तक होलिका दहन स्थल पर मौजूद रहे। मंगलवार को प्रातः के समय जमुनिया पुरा स्थित राममंदिर से धुरेड़ी का चल समारोह निकाला जाएगा। जो कि नगर के शनिचरा मोहल्ला होली चौक, बुधवारा बाजार गांधी चौक आदि स्थानों से गुजरता हुआ बजरंग चौराहा पहुंचेंगा।