- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Primary Middle Students Will Learn Fashion Designing
प्राइमरी-मिडिल के छात्र सीखेंगे फैशन डिजाइनिंग
सर्वशिक्षा अभियान के तहत सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में यूथ एंड ईको क्लब का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकासए, आर्ट एंड क्राफ्ट, फैशन डिजाइनिंग, वाद- विवाद, म्यूजिक, खेलकूद, पावर योगा, वालीबॉल व फुटबॉल आदि सहित अन्य गतिविधियों कराई जाएंगी।
छात्रों में सीखने-सिखाने एवं अच्छे अंक व ग्रेड के साथ पॉजीटिव रिजल्ट भी मिलेगा और पढ़ाई का दबाव भी नहीं पड़ेगा। साथ ही स्कूलों में नामांकन में भी सकारात्मक होगा। बच्चों में जीवन जीने का कौशल, आत्म सम्मान एवं आत्मविश्वास पैदा होगा। बच्चों में तनाव, भय एवं संकोच जैसी प्रवृत्तियां दूर होंगी। इन्हीं उद्देश्य को ध्यान में रखकर क्लब के प्रभारी संचालन के लिए हर विकासखंड में चयनित स्कूलों का चयन किया जाना है। राज्य शिक्षा केंद्र का मानना है कि औद्योगिक क्रांति के काल में मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया है। जिसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ा है। प्राकृतिक संपदाओं का विलुप्त होना, ऑर्गेनिक अनाज की पैदावार कम होना, पानी की कमी, जंगल व मिट्टी के क्षरण से जैव विविधता का विनाश होना, वायु व जल प्रदूषण से जीवों के स्वास्थ्य को खतरा मुख्य है।
शाला सिद्धि चैंपियन वाले स्कूलों को प्राथमिकता रहेगी: यूथ एवं ईको क्लब का गठन करने के लिए हर विकासखंड में 13 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया जाना है। कक्षा 1 से 8 तक की ईपीईएस शालाओं के चयन में शाला सिद्धि चैंपियन वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी और जहां ईपीईएस शालाओं का नामांकन अधिक है, उनका चयन होगा।