- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News Procession Concluded At The Conclusion Of World Peace Mahayagya
विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर निकाली शोभायात्रा
दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर बुधवार को नगर में श्री जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह भव्य शोभा यात्रा संत भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पुराना बस स्टैंड से होते हुए नवीन टॉकीज चौराहा, पावर हाउस रोड, जैन मोहल्ला होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।
समाज बंधुओं ने श्री जी को रथ में विराजमान कर इन्द्र एवं इंद्राणियों को दूसरे रथों में बिठाया गया। शोभा यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर युवा झंडे लेकर चल रहे थे। वहीं छोटे बच्चे हाथ मे झंडा लेकर चल रहे थे। उसके बाद जैन समाज की महिलाएं केसरिया ड्रेस में ध्वजा लेकर चल रही थी।
पुरुष वर्ग सफेद परिधान में चल थे। जैन समाज का दिव्य घोष आकर्षक ध्वनि के द्वारा जन समूह का ध्यान आकर्षित कर रहा था । जगह-जगह श्री जी की आरती उतारी जा रही थी।
शोभा यात्रा के उपरांत जैन मंदिर प्रांगण में भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा हुई। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी द्वारा विधान को सम्पन्न कराने वाले पंडित जी सम्मान किया। इस भव्य शोभा यात्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रिय शिष्य व छुल्लक प्रशम सागर महाराज भी साथ चल रहे थे।
इस अवसर पर शोभा यात्रा में दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के सिंघई सुशील जैन, गोपाल जैन, शेषराज जेन, बिमल जैन, सुजय बासल, चंद्र कुमार जैन , सुशील लाला, नीलेश जैन, देवी जैन , राजेन्द्र जैन, अनिल जैन, अमित जैन, रीतेश जैन, प्रकाश जैन , अजय जैन, देवेन्द्र जैन, विकास जैन, डा. नवीन जैन, अनुपम जैन, धर्मेंद्र जैन, निशांत जैन, अंकुर जैन, कैलास जैन , महेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।
सिद्ध चक्र विधान मंडल को लेकर शोभायात्रा निकालते हुए जैन समाज के पदाधिकारी।