पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रोफेसरों ने छात्रों को बताए कोरोना वायरस के लक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जवाहर नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह प्रभात फेरी के साथ योगा, परेड, के बाद परियोजना कार्य में नारद खेड़ा गांव एवं विद्यालय परिसर के कंटीले झाड़ एवं गाजर घांस की सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी ने स्वयंसेवकों को कोरोना वायरस संबंधी लक्षण, सावधानी व जागरूकता संबंधी चर्चा की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रश्न पूछते हुए उनके समाधान पाये। कोरोना वायरस संबंधी संवाद की इस कड़ी को सामाजिक जागरूकता के लिए आगे बढ़ाते हुए शिक्षिका प्रभा सिंह ने बताया कि चीन के वुहान शहर से प्रारंभ हुआ संक्रमण आज पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है, चीन के साथ-साथ ईरान, हांगकांग, जापान, इटली के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी कई लोगों को संक्रमित कर दिया है। अभी तक कोई वैक्सीन इस पर प्रभावी कार्य नहीं कर सकी है केवल सावधानी अपनाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं जैसे- साबुन से दिन में दो से तीन बार हाथ धोने से या सेनेटाइजर का उपयोग करें । सर्दी, जुकाम से ग्रसित व्यक्ति से कम से कम तीन फीट की दूरी बना कर रखें। खांसते छींकते समय रुमाल का उपयोग करें, बार-बार नाक, आंख और मुंह से हाथ न लगाएं। इस दौरान शिक्षिका जयंती तिवारी, सूरज पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा बंसल, रेणु शर्मा उमाशंकर श्रीवास्तव एवं राधेलाल चौहान उपस्थित रहे।

गांव में साफ सफाई करते हुए छात्र-छात्राएं।
खबरें और भी हैं...