- Hindi News
- National
- Bareli News Mp News Program Workers Of Chaurasia Samaj Yuva Mandal Babulal Charasia Remembered
कार्यक्रम... चौरसिया समाज युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्व. बाबूलाल चाैरसिया को किया याद
देवरी | शुक्रवार शाम 4 बजे चौरसिया समाज युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने छोटे लाल धर्मशाला में लखनऊ सांसद स्वर्गीय बाबूलाल चौरसिया का जन्म स्मरण दिवस के रुप में मनाया। बाबूलाल चौरसिया उनके चित्र पर तिलक माल्यार्पण कर उनको याद किया।
स्व. चौरसिया ने समाज को पिछड़ा वर्ग कराने के लिए काफी लड़ाई लड़ी। तब जाकर समाज पिछला वर्ग घोषित हो पाई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजुल चौरसिया और आशीष चौरसिया ने उनके जीवन काल के बारे में बताया कि किस प्रकार संघर्ष कर कर समाज के प्रति लड़ाई लड़ी तब जाकर हमको जीत हासिल हुई। युवा मंडल के सदस्य प्रमोद चौरसिया, जितेन चौरसिया, पंकज चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, विक्रांत चौरसिया, सचिन चौरसिया, हर्षित चौरसिया, योगेश चौरसिया, विकास चौरसिया आदि उपस्थित रहे।