पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Ralling On The Bridge Constructed At A Cost Of 44 Lakhs There Is A Possibility Of An Accident

44 लाख की लागत से बने पुल पर नहीं लगी रैलिंग, रहती है हादसे की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नकटी नदी पर 5 साल पहले 41 मीटर लंबाई वाले पुल का किया था निर्माण

मुआर गांव से मगरमोली गांव तक जाने वाले रास्ते में स्थित नकटी नदी पर 5 साल पहले 41 मीटर लंबाई वाले पुल का निर्माण किया था, लेकिन अभी तक इस पुल पर निर्माण एजेंसी ने रैलिंग नहीं लगाई है न ही प्रशासन ने इस तरफ ध्यान दिया है। इसके चलते रात के समय इस पुल से निकलने पर खतरा बना रहता है। करीब 44 लाख रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण करवाया गया था, लेकिन पुल पर रैलिंग का निर्माण नहीं होने से रैलिंग न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि 43 लाख 50 हजार रुपए की लागत से मुआर गांव से लग कर मगरमोली गांव जाने वाले रास्ते पर बहने वाली नक नदी पर 41 मीटर लंबाई वाले पुल का निर्माण कार्य कराया गया था।पुल का निर्माण ग्रामीण विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण के समय रैलिंग लगाने की मांग की थी, लेकिन न तो ठेकेदार ने ग्रामीणों की सुनी न ही अफसरों ने उनकी सुनवाई की जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश और रात के समय यहां से निकलने पर अनहोनी का डर बना रहता है। ग्रामीण रमेश कुमार, शिवलाल मोहन आदि ने बताया कि पुल पर रैलिंग न होने से अकसर ही हादसों का अंदेशा बना रहता हैं। यही नहीं इस पुल से नदी में कई बार मवेशी गिर चुके हैं जिनकी मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की है इस पुल पर जल्द से जल्द रैलिंग लगाई जाए, ताकि हादसे होने से बचाया जा सके ।

इस पुल पर नहीं हुआ रैलिंग का निर्माण। ग्रामीण को रहता है हादसों का डर।
खबरें और भी हैं...