- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Rampal Rajput Will Continue As The Kalkachh Sarpanch
रामपाल राजपूत बने रहेंगे कैलकच्छ सरपंच
उदयपुरा | विगत दिवस जिला पंचायत सीईओ ने कैलकच्छ के सरपंच रामपाल राजपूत आत्मज धन्नालाल राजपूत को पद मुक्त कर दिया था। जिस पर सरपंच ने आयुक्त भोपाल संभाग में आदेश के विरुद्ध अपील की जिसके बाद आयुक्त भोपाल ने आदेश देकर उन्हें पद मुक्त करने पर रोक लगा दी है। और फिलहाल कैलकच्छ सरपंच पद पर बने रहने का निर्णय दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आदेश के तहत आरोपी पर 4 आरोपी अध्यारोपित कर ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत पद से हटा दिया गया था। लेकिन आयुक्त भोपाल ने सरपंच रामपाल सिंह राजपूत पर लगे आरोपों को सबूतों के आधार पर खारिज कर दिया। जिससे फिलहाल रामपाल सरपंच पद पर बने रहेंगे।