छुट्टी के दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय
रायसेन|पंजीयन कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुलेंगे। महानिरीक्षक पंजीयन मप्र भोपाल ने मार्च माह में सभी जिला पंजीयक कार्यालयों को अवकाश के दिनों में खोले रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यह माह राजस्व की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए होली एवं रंगपंचमी के अवकाश को छोड़कर शेष अवकाशों पर जिला पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालय खुले रखे जाएंगे और पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाएंगे ।