पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bareli News Mp News Religion If Gods Are Safe Then Wishes Will Also Be Fulfilled Brahmachari Maharaj

धर्म... देवता सुरक्षित रहेंगे तो मनोकामनाएं भी पूरी होंगीः ब्रह्मचारी महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरेली| नगर के समीपस्थ गांव उदयगिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण के समापन दिवस पर कथा व्यास ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि भगवान के 4 भुजाएं होती है और भगवान के अवतार का मूलभूत प्रयोजन ही यह है। उन्होंने बताया कि विप्र यानि की ब्राम्हण, ब्राम्हण माने धर्म जो ब्राम्हणों की रक्षा करके लोगों को धर्म बांटते है। धेनु का अर्थ गाय और भगवान गाय की रक्षा करके लोगों के अंदर जो पैसा की इच्छा है उसको पूरा करते है उसको अर्थव्यवस्था कहते है । तीसरा नाम सुर देवों की रक्षा का विप्राय यह कि देवताओं की रक्षा करके मनुष्य की इच्छाएं पूरी होती है। चौथा काम भगवान का है संत महात्माओं की रक्षा करके मोक्ष मुहैया करा रहे हैं। संत सुरक्षित होंगे तो हमको मोक्ष मिलेगा और देवता सुरक्षित होंगे तो हमारी कामनाओं का फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आदमी को पंचगव्य लेना बताया है और हर घर में गाय का होना बहुत जरूरी है और हर घर प्रतिदिन 100 ग्राम घी का हवन बताया गया। इससे हमको स्वस्थ वायु और स्वस्थ आक्सीजन मिलेगी ।
खबरें और भी हैं...