पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News Residents Upset Due To Damaged Road Officer Careless

क्षतिग्रस्त सड़क से परेशान रहवासी, अफसर बेपरवाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के गांधी चौक से गांधीनगर पड़ान को जोड़ने वाली सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है यही नहीं सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिसको लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर परिषद के अफसर नागरिकों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सड़क पर गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी उठाना पड़ रही है। लेकिन जिम्मेदार सड़क की मरम्मत कराए जाने को लेकर ध्यान नहीं दे रहे है। गांधी चैक से गांधी नगर पड़ान मोहल्ला को जोड़ने वाली इस सड़क का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नागरिक करते है। गांधी नगर और पड़ान मोहल्ला की आबादी भी करीब 3 हजार है। इसके अलावा गैलपुर सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भी आवागमन के लिए इसी सड़क का उपयोग करते है। लेकिन यह सड़क गांधी चक से फहीम खान ठेकेदार के मकान तक क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। करीब 300 मीटर लंबाई की यह सड़क जो कि गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रहवासियों ने बताया कि बारिश के समय तत्कालीन नगर परिषद के अफसरों ने कोपड़ा मुरम डाल राहत दी थी लेकिन अब हालत पहले से बदतर हो रहे हैं।

यहां से निकलना लोगाें के लिए दुर्भर हो रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन कई एजेंसियों ने टेंडर डाले हैं लेकिन अभी किसी को ठेका नहीं दिया गया है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमओ अशोक कैथल ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण के लिए प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। लेकिन बजट न होने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो सका। बजट आने पर प्राथमिकता के साथ सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

सड़क के खस्ताहाल होने के कारण परेशान हो रहे रहवासी ।
खबरें और भी हैं...