पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृद्ध के साथ 40 हजार रुपए की लूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुरा| एक 75 वर्षीय वृद्ध के साथ एक युवक द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अंडिया गांव के कोमल सिंह राजपूत पिता पूरन सिंह राजपूत उम्र 75 वर्ष के साथ लूट हुई है ।

पुलिस के अनुसार सोमवार के शाम लगभग 4बजे अंडिया निवासी कोमल सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 75 वर्ष स्टेट बैंक उदयपुरा से 40हजार 600 रुपये निकाल कर अपने गांव अंडिया जा रहा था । तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने वृद्ध को मोटरसाइकिल से गांव तक छोड़ने का कहा और वृद्ध को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर कर ले गया, जहां अंडिया गांव के बाहर ही युवक ने मोटरसाइकिल रोकी और वृद्ध का पैसे से भरा बैग छीनकर भाग गया। मामले की सूचना कोमल सिंह पिता पूरन सिंह द्वारा थाना उदयपुरा में दी गई जहां से पुलिस द्वारा मामला जीरो पर कायम कर जांच शुरू कर दी गई है
खबरें और भी हैं...