पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gairatganj News Mp News Satlapur Police Seized 40 Thousand Rupees Illegal Liquor Including Car

सतलापुर पुलिस ने कार सहित 40 हजार रुपए की जब्त की अवैध शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडीदीप | औद्योगिक थाना सतलापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शुक्रवार देर रात को कार्रवाई की । थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया की पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लड़के टाटा इंडिगो कार क्रमांक एमपी 04 केजी 5536 सफेद रंग औबेदुल्लागंज की ओर से मंडीदीप की तरफ आ रही है, जो कार की डिग्गी में रखकर अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीआई दुबे व उनकी टीम ने नाकेबंदी कर वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया । टाटा इंडिगो कार एमपी 04 केजी 5536 जो औबेदुल्लागंज से मंडीदीप की तरफ आ रही थी पुलिस की चेकिंग देखकर चालक ने गाड़ी मोड़ कर वापस ओबैदुल्लागंज तरफ भागने का प्रयास किया इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया । कार में बैठे दोनों लड़कों को उतारकर डिग्गी खुलवा कर देखने पर उसमें 6 सफेद पन्नी नुमा बैग थे इन प्रत्येक बैग में 100- 100 पाव देसी शराब प्लेन बा मसाला के रखे मिले । जिनकी कीमत करीब 40, 000 रुपए है पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अपने नाम अमन खान पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला राज टॉकीज के सामने जहांगीराबाद भोपाल तथा नीलेश गोंड पिता विजय गोंड उम्र 20 वर्ष निवासी बरखेड़ा पठानी गोविंदपुरा भोपाल बताया है । पुलिस ने आरोपियों से शराब के साथ कार भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 342 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है टीआई दुबे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में कहां से शराब ला रहे थे और किस स्थान पर परिवहन करने जा रहे थे ।
खबरें और भी हैं...