- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Silence On Dr Chaudhary39s Office Congressmen Said Stay In Congress And Will Also Celebrate Dr Chaudhary
डॉ. चौधरी के कार्यालय पर रहा सन्नाटा, कांग्रेसियों ने कहा- कांग्रेस में रहेंगे और डॉ. चौधरी को भी मनाएंगे
दो दिन पहले सांची ब्लॉक अध्यक्ष सहित रायसेन शहर और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दे चुके हैं इस्तीफे
डॉ. प्रभुराम चौधरी के कार्यालय पर पड़ा सन्नाटा।
गैरतगंज | मप्र में चल रहे राजनीतिक ड्रामा के बीच गैरतगंज विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपात बैठक बुलाकर आपस में चर्चा की और निर्णय किया कि वे कांग्रेस पार्टी के ही साथ रहेंगे। साथ ही डॉ. चौधरी को भी इस बात के लिए मनाएंगे कि वे कांग्रेस में रहें। वहीं रायसेन स्थित डॉ. प्रभुराम चौधरी के कार्यालय में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में वहां लोगों की आवाजही बनी रहती थी।
सांची विधानसभा क्षेत्र मंे सांची ब्लॉक अध्यक्ष, रायसेन के शहर और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों सहित सांची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन द्वारा कांग्रेस से इस्तीफे देने के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। लेकिन एक दिन पहले ही गैरतगंज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लालजी ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ने की बात से इंकार कर दिया था। इसी मामले को लेकर गुरुवार को उन्होंने अपने ब्लॉक के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और आपस में चर्चा लोगों के सिंधिया वाले घटनाक्रम पर उनके विचार जाने। इसके बाद तय हुआ कि वे सब लोग कांग्रेस में ही रहेंगे।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, विष्णुप्रसाद राय, हाकमसिंह गुर्जर, शाहिद अंसारी, जितेंद्र राय, एहतेशाम बेग, रेवाशंकर पटेल,दरयाव सिंह पटेल, जिनेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।