पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begumganj News Mp News Sounds Like A Bullet Coming Out Of Silencers Passersby Getting Confused And Crashing

साइलेंसर्स से निकल रही गोली जैसी आवाजें, राहगीर भ्रमित होकर हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में स्टाइलिश व पर्सनालिटी बाइक के रूप में बुलेट का उपयोग तेजी से बढ़ा है और सड़कों पर नई पुरानी कई सारी बुलेट दौड़ रही हैं।

खास बात यह है कि इनमें अलग-अलग तरह के साइलेंसर का उपयोग करके धमाका व रिवाल्वर के फायर जैसे साउंड का तेजी से ट्रेंड चल रहा है। लेकिन युवाओं का यह शौक लोगों की की सेहत पर भारी पड़ रहा है । कई बीमार किस्म के लोग इन आवाजों को कुछ और समझ लेते है जिससे उनका ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। शहर में इस तरह के अनेक वाहन साइलेंसर की तेज आवाज के चलते अनेक लोगों को भ्रमित कर उनकी बीमारी में इजाफा कर रहे है। वहीं यह ध्वनि प्रदूषण के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गए है। जिम्मेदार अधिकारी इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। दरअसल युवाओं की पसंद बन चुकी बुलेट की तेज रफ्तार से साइलेंसर में गैस एकत्रित होती है और इसके लिए वाहन में लगे स्विच को आॅफ आॅन मोड पर करने से वाहन में भरी गैस पटाखे या रिवाल्वर से हुए फायर की तरह साउंड करती है। इस आवाज से सड़क पर चल रहे अन्य दो पहिया वाहन चालक डर कर गिर जाते है। वहीं बच्चे और महिलाएं जो इस आवाज से अंजान होती है वह घबरा जाते है जिससे भी हादसे की स्थिति बन जाती है। इन हालातों को देखते हुए 14 फरवरी 2000 को केन्द्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत सार्वजनिक स्थलों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने ध्वनि प्रदूषण विनियमन और नियंत्रण नियम 2000 को अधिनियमित किया था। वर्ष 2010 में नियम 5 में संशोधन किया गया और इसके तहत ध्वनि पैदा करने वाले उपकरणों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया और इन सभी के उपयोग के लिए अनुमति जरूरी होती है। इस संबंध में बीएमओ विजयलक्ष्मी नागवंशी ने बताया कि कानों के पास तेज आवाज होती है तो नसें पूरी तरह से खराब भी हो सकती है इसी तरह बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं के लिए भी तेज साउंड से खतरा होता है इससे सुनने और समझने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता हैं वही यह चिड़चिड़ापन पैदा करती है।

खबरें और भी हैं...