- Hindi News
- National
- Deveri News Mp News Strategy Formulated In Pensioner39s Association Meeting
पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में बनाई रणनीति
उदयपुरा | पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में गोपाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें पेंशनर कमलेश नेगी, पीडी गुप्ता, केआर विश्वकर्मा ने मां सरस्वती की पूजन अर्चना की। उपाध्यक्ष डीपी मिश्रा द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई। बैठक में संगठन के सचिव आरएस राजपूत के द्वारा संगठन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। अध्यक्ष गोपाल सिंह वर्मा ने संगठन से संबंधित 34 बिंदुओं पर काम करते हुए विस्तार पूर्वक सभी को अवगत कराया। इस दौरान सभी पेंशनरों ने मिलकर आगामी आंदोलन की रुप रेखा बनाई और सरकार से उन्हें पूरा करवाने का संकल्प लिया। इस दौरान एमडी वशिष्ठ, नरेन्द अवस्थी राजकुमारी सिंह चौहान, आरके वर्मा, एसआर धाकड़, एनपी नेमा, आरएस मेहरा, एचएस धाकड़, जीपी वर्मा, आरएस मीणा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। अंत में आभार आरएस राजपूत द्वारा व्यक्त किया।