शिविर में छात्रों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बाड़ी | ग्राम नारदखेड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवे दिन स्वयं सेवकों ने अपनी दैनिक दिनचर्या अनुसार प्रभात फेरी एवं योगाभ्यास से किया इसके बाद परियोजना कार्य में स्वयंसेवकों ने परिसर की साज सज्जा गाजर घास उन्मूलन किया इसके बाद पूरे गांव में झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साफ सफाई से रहने के निर्देश दिए।
दोपहर बाद बौद्धिक सत्र में प्रतिभा बंसल ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिविर के चारों दिवसों की गतिविधियों को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि प्राचार्य जीतेंद्र कुमार मिश्रा ने युवाओं के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए अहम बिंदुओं पर चर्चा की और शिविर के सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरुणोदय मिश्रा ने स्वयंसेवकों के अनुशासन एवं शिविर कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का मुख्य स्त्रोत है, इसलिए व्यक्ति को समय और अनुशासन के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए जिससे वह भविष्य में हमेशा हर कार्य में सफल हो सकें। विशिष्ट अतिथि पुष्कर सूद ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया एवं नवोदय विद्यालय बाड़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र के गौरव बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर तिवारी ने शिविर के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान शिविर में प्रज्ञा मेघा, अनुश्री, आरती, कीर्ति, रेखा, प्रीति, प्रांजलि, दृष्टि, विवेक, शिवराज, सुमित, वरुण, सुभाष, संदीप, ऋषभ, सौरभ, आभाष, पंकज पवन ने योगदान दिया।