- Hindi News
- National
- Deveri News Mp News Taking Care Of The Environment Celebrated Holi With Joy On The Second Day The Sisters Took The Promise Of Safety By Applying Tilak To The Brothers
पर्यावरण का ध्यान रखकर हर्षोल्लास के साथ मनाई होली, दूसरे दिन बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर लिया सुरक्षा का वचन
नगर में होली को लेकर सुबह से ही युवाओं और बच्चों में काफी उत्साह बना हुआ था। सोमवार को नगर के 10 स्थानों पर पर्यावरण को ध्यान में रखकर होली उत्सव समितियों ने होलिका का दहन किया तो वहीं दूसरे दिन भी जलसंकट से निजात दिलाने के लिए सूखी होली खेली वहीं कोरोना वायरस का भी भय लोगों में दिखाई दिया यही बजह रही कि लोगों ने होली के त्यौहार को तो परंपरागत तौर तरीकों से मनाया और पर्यावरण और जल सकंट का भी पूरा ख्याल रखा। बच्चों ने मस्ती के साथ होली खेली तो वहीं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होलिका दहन के बाद घर की महिलाओं ने मलरिए जलाकर उन पर बाटियां सेंकी और गेहूं की बाल सेंककर अपने अपने घरों में सुरक्षित रख ली। ऐसा करना संपन्नता का प्रतीक होता है। मंगलवार को सुबह 10बजे राम जानकी मंदिर से होली उत्सव समिति एवं हिंदू उत्सव समिति सुखी गुलाल होली का जुलूस निकाला जो नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए वापस राम जानकी मंदिर में समापन हुआ। शाम के समय मंदिर परिसर में धार्मिक होली गीतों एवं भागों का आयोजन किया गया।
टोलियों में सड़कों पर निकले युवा : सिलवानी| पांच दिवसीय रंगों के त्योहार को लेकर एक दिन पहले जहां उत्साह के साथ लगभग 40 स्थानों पर होलिका दहन किया गया तो वहीं दूसरे दिन घुरेड़ी पर युवाओं ने जमकर होली खेली। बुधवार को घरों पर भाई दूज का पर्व मनाया गया । बहनों ने भाईयों की आरती उतारकर उनको तिलक लगाया और उनकी सुरक्षा का वचन लिया । वहीं भाईयों ने भी बहनों को गिफ्ट और इसके पूर्व दिवस मंगलवार को धुलेंडी के अवसर पर नगर में चल समारोह निकाला गया। जो कि जमुनियापुरा स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुआ नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ बजरंग चौराहा पहुंच कर समाप्त हो गया। चल समारोह में शामिल हुरियारे एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिल कर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। पर्व के दौरान नगर में असामाजिक तत्व अप्रिय स्थिति निर्मित न कर सके। इसके लिए प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा एसडीएम अनिल जैन एसडीओपी पीएन गोयल, टीआई आशीष धुर्वे लगातार नगर का भ्रमण करते रहे।
सूखी खेलने में दिखी जागरुकता, शांति सदभाव का लोगों ने दिया परिचय : बाड़ी| नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के 18 स्थानों पर होलिका कर दूसरे दिन लोगों ने सूखी होली खेलने में रुचि दिखाई। होली जलने के बाद महिलाओं ने सुबह से ही होलिका में गुलेरी अर्पण कर वहां से अग्नि लाकर गोबर की गुलरियों में बाटी सेंकी ओर परंपराओं निभाते हुए मोहल्ले में आदान-प्रदान किया। सामाजिक संगठनों द्वारा अपनी अपनी टोली के साथ नगर में अनरय हुए परिवार के लोगों को लोगों के गुलाल लगाकर सांत्वना देने की परंपरा को सभी संगठनों ने निभाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिससे नगर में रौनक बनी रही ।
दोज को मनाई होली, ग्रामीणों ने फागें गाकर निभाई रस्में : सुल्तानगंज| ग्रामीण अंचल में दो दिन होली का त्योहार मनाया जाता है जहां घुरेड़ी को ग्रामीण होली खेलते हैं तो वहीं दूज को भी होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है दोज को ही होली जलाई जाती है और दोज को ही होली खेलते हैं । शाम के समय सभी ग्रामीण फागे गाते हुए रंग एक दूसरे के ऊपर डालते हैं। ग्रामीण रस्में निभा टेकापार करनसिंह, खमरिया, चंदौड़ा, सोनपुर केरपानी, रहमा, बम्होरी टीटोर, गोरखी खामखेड़ा, मड़िया, भजिया, सहित सभी गांवों में लोगों ने होली को उत्साह के साथ मनाया और अपने आसपास के गांवों में शोकाकुल परिवार जनों के घर- घर जाकर उनको रंग गुलाल लगाकर उनके दुख को बांटते हुए त्यौहार में शामिल किया ।
होली पर दाल बांटी की पार्टी, करीला में आज लगेगा मेला : गैरतगंज| क्षेत्र में होली का त्यौहार परम्परागत ढंग से मनाया गया। क्षेत्रभर में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन कर लोगो ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ग्रामीण क्षेत्रों में फागे निकालकर लोगो ने होली का पर्व मनाया। होली के मौके पर नगर के बस स्टैण्ड अस्पताल कॉलोनी, किसानी मौहल्ला, कुम्हार मोहल्ला नई कालोनी, गांधी चबूतरा, टेकापार कालोनी, नंदनी नगर, गैरतपुर गेंहूरास सहित कुल 20 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। दूसरे दिन धुलेंडी के पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कई स्थानों पर सामूहिक भोज के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
घर- घर से कंडा एकत्रित कर जलाई होली : बेगमगंज| हिन्दू धर्म में होली का त्यौहार विशेष रूप से मनाया जाता है, जिसे मनाने के लिए बच्चे, युवा, बूढ़े सभी उत्साहित रहते है। होलिका समितियों ने द्वारा पूरी तैयारियां कर शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। सोमवार को नगर के गढोईपुर में पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधी मलखान सिंह जाट सहित अन्य लोगो ने पूजा अर्चना कर होलिका दहन की शुरूआत की । उसके बाद अन्य स्थानों पुराना बस स्टैण्ड, खिरियानारायण दास टेकरी, हदाईपुर, यामनगर, रामनगर, चुरक्का, गंभीरिया, गांधी बाजार, महादेवपुरा, मुकरबा किला, महादेवपुरा, डिपो कालोनी, दुर्गा चैक, गणेश मंदिर रोड,माला फाटक इत्यादि सहित करीब 29 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक होलिका दहन के कार्यक्रम चलते रहे। युवाओं की टोली मोहल्ले मोहल्ले लाओ भाई कंडा हम होली के पंडा की आवाजें लगाते लकड़ी कंडा एकत्रित करते नजर आए।
रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीत पर थिरके युवा : बरेली| नगर एवं क्षेत्र में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर तरफ रंगों की बौछार होती रहीं तो बच्चों व युवाओं ने गुलाल उड़ाते हुए डीजे पर जमकर थिरके और लोगों ने गिले शिकवे दूर करके एक दूसरे से गले मिले। वहीं हिंदू उत्सव समिति एवं समाजों के द्वारा अनरय वाले घरों पर पहुंचकर अबीर गुलाल लगाया गया इसके बाद डीजे पर बज रहे गीत रंग बरसे भीगे चुनकर वाली रंग बरसे की धुन पर थिरकते रहे। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे। हर चौराहे पर पुलिस के द्वारा सुबह से ही शहर के विभिन्न मुहल्लों में घूम- घूमकर हुड़दंगियों पर नजर रख रहे । होली के दूसरे दिन भाई दूज को पुलिस के द्वारा होली मनाई गई जिसमें खाने में पुलिस वालों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।
राजनीतिक घटनाक्रम के चलते फीकी रही होली
सांची| इस वर्ष होली का पर्व राजनीतिक घटनाक्रम के चलते फीका नजर आया । प्रतिवर्ष की अपेक्षा इस वर्ष राजनीतिक घटनाक्रम ने होली के रंगों को फीका कर दिया हालांकि नगर में कहीं कहीं युवकों की टीमें होली मनाते नजर आई, लेकिन अधिकतर लोग राजनीतिक घटनाक्रम को देखने के लिए टीवी मोबाइल में लगे रहे । वहीं दूसरे दिन पुलिस जवानों ने थाना परिसर में ही होली उत्सव मनाया जहां पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दी । होली के दिन पुलिस लगातार नगर में शांति पूर्ण ढंग से होली मनाने के लिए नगर में लगातार गश्त लगाती नजर आ रही थी ।
ग्रामीण अंचलों में दिनभर चली फागे, मंदिरों में भी हुए कार्यक्रम, टोलियों ने ढोल-नगाड़ों पर नाचते निकले युवा
गैरतगंज। रंगों में भीगकर होली खेलते हुए युवा व अन्य।
बेगमगंज। होलिका दहन करते हुए।
चल समारोह में एक दूसरे ने गुलाल लगाकर दी बधाई
उदयपुरा| हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में गांधी चबूतरा से होली का चल समारोह निकला, जिसमें बड़ी संख्या में और हुरियारों द्वारा रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी । यह चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा जहां रंगबिरंगे रंगे हुए लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे । होली का यह चल समारोह नगर के अनरय वाले स्थानों पर पहुंचकर उनके परिजनों को तिलक लगाकर उनके दुख में शामिल हुए । लगभग 2 घंटे चले इस चल समारोह में पुलिस व्यवस्था भी चाक- चौबंद थी पुलिस के जवान चल समारोह के आगे और पीछे बड़ी संख्या में लोगों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई ।