- Hindi News
- National
- Silwani News Mp News Telephone Off Of Electricity Company39s Office Since 6 Months
6 माह से बिजली कंपनी के कार्यालय का टेलीफोन बंद
सिलवानी| बिजली कंपनी के स्थानीय पावर हाऊस में लगा भारत संचार निगम लिमिटेड का टेलीफोन कनेक्शन बीते करीब 6 माह से बंद पड़ा हुआ है। टेलीफोन बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली कंपनी का टेलीफोन 6 माह से अधिक समय से बंद होना बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान बिजली कंपनी के अफसरों के द्वारा स्थानीय टेलीफोन विभाग को पत्र लिखकर सूचना दे चुके हैं, लेकिन बीएसएनएल के अफसरों के द्वारा टेलीफोन लाईन को नहीं सुधारा गया। टेलीफोन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टेलीफोन बंद होने से नागरिक बिजली संबंधी शिकायत नहीं कर पा रहे है। न किसी तरह की सूचना से बिजली कंपनी को अवगत करा पा रहे है। बिजली कंपनी क अफसरों का कहना है कि पत्र लिखे जाने के बावजूद भी टेलीफोन लाईन में सुधार नहीं किया जा रहा है।