- Hindi News
- National
- Udaypura News Mp News The Colors Of Holi Scattered In The Natural Way The Dance Performed On The Bundelkhandi Song
प्राकृतिक तरीके से बिखेरे होली के रंग, बुंदेलखंडी गीत पर किया नृत्य
उदयपुरा| नगर में पहली बार नेशनल मॉडल द्वारा होली महोत्सव का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया, जिसमें प्राकृतिक सूखे रंग गुलाल एवं नाच गानों के साथ पारंपरिक तरीके से सभी ने होली के रंग बिखेरे और बुंदेलखंडी गीतों पर स्थानीय मॉडल देर तक थिरकते रहे ।
इनमें भोपाल से आए मिस्टर डिवाइन 2019 मोहित तिवारी, आशीष साहू एवं मिस्टर पापुलर सूर्यांश रघुवंशी के साथ उदयपुरा के मॉडल आयुष रघुवंशी, सत्या, आलेख संध्या, नितिन, देवाशीष, अमन, आदित्य, संध्या, प्रियंका, भूमी, प्रिया, मोनिका एवं साध्या के साथ स्थानीय स्तर के आम लोग भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के स्वागत के बाद कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ और लगातार रंग से सराबोर मॉडलों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और लगभग 2 घंटे तक मॉडल थिरकते रहे। संचालन मुकेश रघुवंशी आभार उत्कृष्ट प्राचार्य एसपी मिश्रा प्राचार्य ने माना । इस दौरान प्रमोद रघुवंशी, अखिलेश शर्मा, राजेश रजक, आशीष रजक, उमेश रजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।