- Hindi News
- National
- Begumganj News Mp News The Doubts Of Bina Dam Will Be Resolved The Encroachment Will Also Be Removed Collector
बीना बांध की शंकाओं का होगा समाधान, अतिक्रमण भी हटाया जाएगा : कलेक्टर
बेगमगंज| कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी मोनिका शुक्ला मंगलवार को होली के पर्व पर बेगमगंज के नवीन थाना भवन पहुंचे और मुस्लिम समाज के प्रमुखजनों से मुलाकात कर सीएए और एनआरसी, बीना बांध, वक्फ प्रॉपर्टी पर अतिक्रमण सहित नगर के हालात पर चर्चा की।
चर्चा के दौरान बीना बांध को लेकर हाजी चांद मियां एड. व अख्तर लाला ने कहा कि बीना बांध में किस किसान की कितनी भूमि डूब में आ रही है । उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए जिससे शंकाओं का समाधान हो सके।
इसके साथ ही जिला वक्फ कमेटी के सहसचिव ने वक्फ प्रापर्टी से अतिक्रमण हटाने की बात पर कलेक्टर श्री भार्गव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही बीना बांध की शंकाओं का समाधान कराया जाएगा और वक्फ प्रापर्टी के अतिक्रमण की सूची दे, अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं महफूज पायलेट ने हाकर जोन बनाने की बात पर शीघ्र हाकर जोन बनाने के लिए बजट जारी करने की बात कलेक्टर श्री भार्गव ने कही। एजूकेशन व अन्य बातों को लेकर मौलाना सामिद खां नदवी, हारून अनवर, सलीम तन्हा व मो. आमिर से चर्चा कर कमियांे को दूर करने की बात हुई। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव व एसपी मोनिका शुक्ला ने गत दिनों सीएए व एनआरसी को लेकर भारत बंद के दौरान या उससे पहले के आंदोलन में नगर की शांति व्यवस्था मंे दिए गए ।