पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Silwani News Mp News The Panchayat Gave Rs 5 Lakh The Anganwadi Building Was Built In Delhi Due To Poor Quality The Department Did Not Handover

पंचायत ने 5 लाख रु. में बनवाया था आंगनबाड़ी भवन गुणवत्ता खराब होने से विभाग ने नहीं किया हैंडओवर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करीब दो साल पहले सांईखेड़ा ग्राम पंचायत ने 5 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया था। लेकिन निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी के द्वारा तय माप दण्ड नहीं अपनाए जाने से भवन क्षतिग्रस्त होने लगा है। भवन के क्षतिग्रस्त होने से महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी भवन को आधिपत्य में नहीं लिया गया । यही बजह है कि विभाग आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किराए के कमरे में कर रहे हैं ।

मुख्यालय से 6 किलो मीटर दूर सांईखेड़ा गांव में ग्राम पंचायत ने करीब5 लाख रुपए की राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनवाए थे,। लेकिन निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसी के द्वारा तय मापदंडों के अनुरुप नहीं काम नहीं किया गया जिसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने की थी जिसके बाद अफसरों ने इस भवन को हैंडओवर न लेकर किराए के भवनों में ही केंद्रों को संचालित करने का निर्णय लिया था । भवन निर्माण में इतनी घटिया सामग्री उपयोग की थी कि वह जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा था । यही बजह रही कि आरोप प्रत्यारोप से बचने विभागीय अफसरों ने इस भवन को हैंडओवर लेने से मना कर दिया । सांईखेड़ा गांव में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है और तीनों ही केंद्र निजी भवन में संचालित हो रहे है। हरिजन मोहल्ला में स्थित आंगनबाड़ी भवन जिसका निर्माण करीब 15 साल पूर्व किया जाना बताया जा रहा है। यह आंगनबाड़ी भवन पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। विभागीय तीनों भवनों का किराया तो दे रहा है लेकिन नए भवन बनवाने या जो भवन बन रहे है उनमें गुणवत्ता लाने पर ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते शासन का पैसे का दुरुपयोग हो रहा है ।

जनपद सीईओ अशोक उईके ने बताया कि नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन में मरम्मत का कार्य किया जाना है। भवन की मरम्मत करीब दो माह में करवाकर महिला बाल विकास विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...