पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

48 घंटे में बारिश और ओले गिरने की अाशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन का पारा 30.60 आैर रात का पारा 11.80 रहा

गरज चमक के साथ हल्की बारिश

मौसम विशेषज्ञ एसके नायक के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के साथ जुड़ी हवा एवं बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम एवं निम्न स्तर पूर्वी हवा के संगम के कारण पूर्वी पश्चिमी मप्र में भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली ओलावृष्टि, आंधी होने की आशंका है।

बादल छाने के बाद किले से शहर का नजारा इस तरह दिखाई दिया।

रायसेन | एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। ऐसा उत्तर से चल रही हवा के कारण हो रहा है। मौसम के जानकार एसएस तोमर के मुताबिक आगामी 48 घंटे में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश 2 से 5 मिमी भी हो सकती है। शहर में सुबह के समय हवा चलने से ठंडक का अहसास होता रहा। वहीं दोपहर होने तक धूप निकल आई और गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि शुक्रवार को दिन के तापमान में 1.2 डिग्री कम होकर 30.6 डिग्री पर आ गया और रात का पारा में 0.8 डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री पर आ गया। बदलते मौसम ने खासकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
खबरें और भी हैं...