चोरों ने दो कारों को बनाया निशाना, 20 हजार रुपए चुराए
मंडीदीप| उद्योग नगरी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने दो कारों को निशाना बनाकर रफूचक्कर हो गए । पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के प्रवीण पाटिल अपनी कार से स्टेशन रोड पहुंचे थे यहां वे अपनी कार खड़ी कर अपने दोस्त सुरेश साहू से मिलने उनके घर गए थे इसी बीच करीब 2रू15 बजे मौका पाकर अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चुरा ले गए बैग में करीब 20000 रुपए की धनराशि बताई जा रही है वहीं दूसरी घटना इंदिरा नगर की है यहां बैंक स्ट्रीट में आईसीआईसीआई बैंक के सामने भरत शुक्ला अपनी कार खड़ी कर चाय पीने के लिए गए थे इसी बीच अज्ञात चोर उनका बैग चुरा ले गया भरत शुक्ला ने बताया कि बैग में जरूरी कागजात रखे हुए थे सूत्रों के अनुसार इनके अलावा कांच तोड़ने की एक और घटना सामने आई है जो कि खेल मैदान स्थित सामुदायिक भवन के सामने की है जहां विनोद मालवीय की कार के शीशे तोड़ दिए गए हालांकि उनकी कार से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है इसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में दर्ज नहीं कराई है इधर पुलिस दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हो गई और दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देने वाले चोरों की तलाश में जुट गई टीआई राजेश तिवारी ने बताया कि स्टेशन रोड पर हुई घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक लड़का कांच तोड़ते हुए दिख रहा है पुलिस ने हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं । टीआई तिवारी ने बताया कि अब तक दोनों मामलों में एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है दोनों फरियादियों ने कांच रिपेयरिंग कराने के बाद एफ आई आर दर्ज कराने की बात कही है ।