- Hindi News
- National
- Deveri News Mp News Trip A Team Of 50 Students Of The College Reached Bhimbetka To Learn About The Educational Importance
भ्रमण... महाविद्यालय के 50 छात्रों के दल ने शैक्षणिक महत्व जानने पहुंचा भीमबैठका
बेगमगंज| शासकीय पं.दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग, विश्व बैंक परियोजना एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रुसा) अंतर्गत, शैक्षणिक भ्रमण कराने की योजना के तहत 50 छात्र-छात्राओं का दल प्राचार्य डॉक्टर ओपी बागड़ी और सहायक प्राध्यापक कल्पना जांभुलकर के साथ जिले के भीमबेटका, एवं भोजपुर रवाना किया गया । जहां पर विद्यार्थियोंं को उक्त स्थान के शैक्षणिक महत्व के साथ साथ उनका ऐतिहासिक महत्व से भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने धार्मिक महत्व व शैक्षणिक महत्व के इन स्थलों पर पहुंचकर सुखद संयोग का अनुभव किया और उनके महत्व को जानकार आनंदित हुए और यहां की कलाकारी को देखकर रोमांचित हुए। दल के साथ प्रोफेसर केके साहू, दीपक कुमार अहिरवार एवं निमिशा माहेश्वरी ने मार्गदर्शन कर शैक्षणिक महत्व से अवगत कराया।