उमरिया के पास रेलवे लाइन पर मिले दो शव
औबेदुल्लागंज। रेलवे फाटक खंभा नंबर 797/23 एवं 21 के बीच दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले हैं। पुलिस ने इनमें से एक व्यक्ति की पहचान ग्राम जनकपुर जिला दतिया निवासी जमुना प्रसाद लोधी 37 के रूप में कर ली है। वहीं दूसरे अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार जमुना प्रसाद इटारसी में मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। संभवतः होली की छुट्टी पर वह अपने घर जा रहा था और ट्रेन में नींद के झोंके से उमरिया फाटक के पास गिरने से मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस ने बताया है कि इस व्यक्ति की 5 फीट 4 इंच के लगभग हाइट है । रंग सावला है और स्पोर्ट जूते पहने है। हाथ में ओम बना हुआ है।