पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Two Hours Of Shramdaan At Muktidham Said Maintain Cleanliness

मुक्तिधाम पर दो घंटे श्रमदान कहा- स्वच्छता बनाए रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुःखद सूचना ग्रुप के सदस्यों द्वारा पिछले चार सप्ताह से लगातार शहर के मुक्तिधाम पर पहुंचकर श्रमदान किया जा रहा है। इस रविवार को ग्रुप के सभी सदस्य भोपाली फाटक स्थित मुक्तिधाम पर पहुंचे । यहां पर ग्रुप के सदस्यों ने परिसर में हाथों से झाडू लगाया। वहां पर पड़े कपड़े, बांस, रस्सी और अन्य सामग्रियों को पहले एकत्रित किया, फिर उनको एक स्थान पर रखकर आग लगा दी। इतना ही नहीं ग्रुप के सदस्यों ने मुक्तिधाम के टाइल्स को पानी से भी धोया ।

इस श्रमदान में ग्रुप के जागरूक सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह कुशवाहा, जीएल शाक्या , अरविन्द शर्मा, दिनेश अग्रवाल, सीताराम चक्रवर्ती, प्रवीण मिश्रा, मुकेश राठी, पंकज शर्मा, छोटे राम विश्वकर्मा, राजेश रेकवार सहित अन्य लोगों ने पहुंच कर श्रमदान किया ।

ग्रुप के सदस्य अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछले तीन रविवार से शहर के श्मशान घाटों की सफाई की जा रही है। अब तक पूरन तालाब और चौपड़े वाले श्मशान घाट पर श्रमदान कर साफ-सफाई की जा चुकी है । इस रविवार को नरापुरा स्थित भोपाल फाटक वाले श्मशान घाट पर ग्रुप के सदस्यों ने साफ सफाई की है ।

खबरें और भी हैं...