पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Unknown Alto Killed Bike Riders 3 Injured One Referred

अज्ञात अाल्टो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 घायल, एक रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगमगंज| वीरपुर में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव खिड़की जा रहे बाइक सवारों को हप्सली गांव के पास सुल्तानगंज रोड पर क्रेशर के सामने पीछे से अज्ञात अाल्टो ने टक्कर मार दी , जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को रेफर किया गया है। टक्कर के बाद अाल्टो चालक को उसी अवस्था में छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि घायलों में बाइक चालक मंगल सिंह पुत्र रूप सिंह 25 वर्ष, उसकी मां लक्ष्मी बाई प|ी रूप सिंह 50 वर्ष एवं अंजली बाई पुत्री भाव सिंह 17 वर्ष घायल हुए हैं जिनमें से लक्ष्मी बाई को रायसेन रेफर किया गया है। वहीं दूसरी बाइक चालक वह एक महिला को चोट नहीं आई।
खबरें और भी हैं...