पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bari News Mp News Vehicles Coming Out Of The Hiccups Due To Deteriorating Condition Of Roads Including Highways

हाईवे सहित अन्य सड़कों की हालत खराब होने से हिचकोले मारते हुए निकल रहे वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रहवासियों ने नगरपरिषद के खिलाफ आंदोलन की बनाई रणनीति

नेशनल हाईवे 12 से लेकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जाने वाली सड़क की हालत इतनी खस्ताहाल है कि यहां से निकलने पर शरीर में होने वाले दर्द को भगाने पर ही व्यक्ति का आधा वेतन खर्च हो जाता है, लेकिन अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही कि इस सड़क की मरम्मत करवा दी जाए ।

हालत यह है कि इस खस्ताहाल सड़क पर दो पहिया और चार पहिया वाहन हिचकोले मारते है जिससे इन वाहनों से आवागमन करने वालों को हाथ पैर,कमर दर्द की शिकायतें होने लगी है और इस दर्द को भगाने के लिए रहवासी डाक्टरों के पास जाकर अपनी जांच करवाकर दवा आदि ले रहे हैं जिसमें व्यक्ति के कुल वेतन का आधा पैसा इन दवाओं पर खर्च हो जाता है । रहवासी कई बार नगरपरिषद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक इस सड़क का सुधरवाने की मांग कर चुुके हैं लेकिन अनदेखी के चलते अभी तक न तो सड़क बन सकी न ही उसकी मरम्मत करवाई जा रही है । जिसका खामियाजा इस मार्ग से आवागमन करने वाले और रहवासियों को उठाना पड़ा रहा है । सबसे अधिक परेशानी तो उत्कृष्ट स्कूल के छात्र छात्राओं को उठाना पड़ रही है । यह छात्र छात्राएं रोजाना स्कूल आना जाना करते हैं कई बार यहां से

जिसके चलते जिसमें प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना और सैकड़ों गाड़ियों का आवागमन रहता है वह सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है लेकिन इस ओर नगर परिषद द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिए जाने से आए दिन यहां पर स्कूली छात्र.छात्राएं मन कसोट कर निकल रहे हैं । स्थानीय लोग बड़े- बड़े गड्ढों में गिर गिर कर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं,गड़ढे इतने बड़े बड़े हो गए कि मोटरसाइकिल चालक भी गड्ढों में स्लिप होकर घायल हो जाते है और वह घर की जगह अस्पताल पहुंच रहे हैं ।

वार्ड 10 और 11 के लोगों ने बनाई रणनीति : इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 11 के अलावा पुलिस कॉलोनी शासकीय कन्या शाला स्कूल, शासकीय प्राथमिक स्कूल के लिए मुख्य मार्ग है । रहवासियों ने बताया कि वैसे तो इस सड़क का नया निर्माण होना चाहिए लेकिन जब तक सड़क नहीं बनती तब तक मरम्मत हो जाए ताकि आवागमन सुलभ हो सके । दो चार बार इस सड़क से निकलने पर हाथ पैर दर्द होने लगते है । जो धीरे धीरे बीमारी बन रही है । लेकिन नगर परिषद के आला अधिकारी रहवासियों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं । जिससे घटना दुर्घटना होने पर इलाज में ही व्यक्ति का आधा पैसा खत्म हो जाता है । जिसके चलते रहवासी अपने लिए पैसों की भी बचत नहीं कर पा रहे हैं ।

लोगों ने कहा- वाहन चलाना भी हो रहा मुश्किल, बना रहता है दुर्घटना का अंदेशा

खबरें और भी हैं...