- Hindi News
- National
- Deveri News Mp News Wall Panning Getting Measured On Government And Private Buildings Built In The City To Create A Clean City
क्लीन सिटी बनाने नगर में बने सरकारी और निजी भवनों पर नपा करवा रही वाॅल पंेटिंग
बेगमगंज|नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को सर्वेक्षण के आधार पर नंबर वन लाने के लिए जन जन को जागृत करने के लिए वाॅल पेटिंग का सहारा लिया है। नगर में जहां भी साफ-सुथरी और लोगों को नजर आने वाली दीवारें नजर आ रही है। वहां स्वच्छता को लेकर स्लोगन लिखे जा रहे है।
कन्या स्कूल व सिविल अस्पताल की दीवारों पर पेंटर ने स्वच्छता स्लोगन लिखने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा नगर के मुख्य सागर-भोपाल मार्ग पर भी दीवार लेखन का काम कराया जा रहा है। श्मशान भूमि की दीवार हो या फिर कृषि उपज मंडी परिसर की दीवार सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन के साथ साथ नगर के चौक चौराहों बस स्टैंड, पुराना स्टैंड सहित पुरानी बस्ती में भी बेनर लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रैलियां भी निकालकर लोगों को साफ सफाई के लिए जागृत किया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ बीएल सिंह का कहना है कि नगर पालिका को स्वच्छता के मामले में नंबर 1 लाना है तो नगर को साफ सुथरा और क्लीन करना होगा। यह सब जनता के सहयोग से संभव है इसलिए जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है।