पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Waste Being Burnt In Trenching Ground Smoke Spreading Far And Wide No Benefit Of Mrf

ट्रेंचिंग ग्राउंड में जलाया जा रहा कचरा, दूर-दूर तक फैल रहा धुआं ,एमआरएफ का नहीं हुआ कोई लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन| स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का मूल्यांकन होने के बाद नपा ने शहर की चिंता करना ही छोड़ दिया है। शहर में रोज 13 टन कचरा निकलता है । इस कचरे को भोपाल रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डाला जाता है। इस कचरे का उचित निपटान न कर नपा आग लगा रही है। इससे चौपड़ा मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल रहा है।

कचरा जलने से उठने वाले धुएं के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। उनके घरों तक धुआं पहुंच रहा है। नपा में शिकायत करने के बाद भी उसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। कचरे कोे अलग-अलग करने के लिए वहां पर एक एमआरएफ केंद्र बनाया गया है। इसमें आठ ब्लॉक बनाए गए थे। इनमें कचरे को अलग-अलग कर एकत्रित करना था, लेकिन एमआरएफ केंद्र सिर्फ शो पीस बनकर रह गया है । कचरा पहले की तरह जलाया जा रहा है ।

चौपड़ा मोहल्ले में परेशानी: नपा द्वारा कचरा जलाए जाने से चौपड़ा बस्ती के लोग प्रभावित हो रहे हैं । लोगों का कहना है कि जहां एक कोरोना को लेकर सावधानी बरतने के लिए सलाह दी जा रही है । वहीं दूसरी और नपा द्वारा लोगों को बीमार करने का काम किया जा रहा है । इसको लेकर उन्होंने जल्द ही सुधार करने के लिए कहा है ।
खबरें और भी हैं...