पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandideep News Mp News Water Level Reaches 70 Feet Below 30 Out Of 105 Boreholes Of Napa

70 फीट नीचे पहुंचा जलस्तर नपा के 105 में से 30 बोर में आई पानी की कमी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 दिनों में 40 फिट नीचे गिरा भू.जल स्तर, आने वाले दिनों में बनेगी जलसंकट की स्थिति

मंडीदीप| नगर में जलसंकट की स्थिति अभी से ही बनने लगी हैं जबकि गर्मी पूरी तरह से नहीं आई हो । भू.जल स्तर तेजी से नीचे की ओर जा रहा हैं। मार्च के पहले सप्ताह में बोरवेल और हैंडपंप तेजी से पानी का साथ छोड़ने लगे हैं। भीषण गर्मी के पूर्व ही नगर में भू.जल तेजी से घटने लगा है। अब तक धरती का पानी 70 फीट तक नीचे पहुंच चुका है। इससे नगर में पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी है। तेजी से गिरते भूजल ने नपा अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है क्योंकि अभी और भूजल गिरेगा। औद्योगिक नगर में भूजल तेजी के साथ नीचे खिसक रहा है। फरवरी माह के पहले पखवाड़े तक जहां 40 फिट तक वाटर लेबल कम हुआ था, जो मार्च आते-आते 70 फिट नीचे गिर कर 470- 500 फिट नीचे तक उतर गया हैं। तेजी से नीचे की ओर जा रहे पानी का असर नपा के बोरवेलों पर पड़ने लगा है। नपा के जल शाखा प्रभारी परमानंद विश्वकर्मा बताते हैं कि अभी जलस्तर 70 फीट तक कम हो गया है। इससे बीते 20 दिनों में नपा के 105 में से 30 बोरवेल और 15 हैंडपंप का पानी निचले स्तर तक पहुंच गया हैं। जिसके चलते जलसंकट गहराने की स्थिति बनने लगी हैं। ऐसे में 2 से 5 दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। नगर में प्रति दिन 50 लाख लीटर पानी की जरूरत है। जबकि इसकी तुलना में आधा पानी ही सप्लाई कर पा रहे हैं।

नपाअध्यक्ष बद्री सिंह चौहान बताते हैं कि रहवासियों को पानी की अधिक परेशानी न हो वे इसका सदुपयोग करें । इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पानी बचाओ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों से वार्डों में मुनादी करने के साथ होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों से पानी बचाने की योजना बना रहे हैं। ताकि आगे उन्हें पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
खबरें और भी हैं...