पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Water To Be Delivered From Door To Door In 96 Villages In July 40 Work Done So Far

जुलाई में 96 गांवों में घर-घर पहुंचाना है पानी वास्तविकता: अभी तक 40% ही हुआ काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गैरतगंज और बेगमगंज क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए जल निगम ने ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के तहत 96 गांव में घर-घर तक पानी पहुंचाएंगे। इसको 78 करोड़ रुपए की लागत से 24 महीने यानि जुलाई 2020 में पूरा किया जाना था। लेकिन लेटलतीफी होने से 19 महीने में भी महज 40 फीसदी ही काम हो पाया है। जबकि बचे साढ़े चार महीने में जल निगम को 60 प्रतिशत काम पूरा करवाना है। इसको लेकर समय सीमा में काम पूरा हो पाने की संभावना नहीं है।

जल निगम के अधिकारी भी मानते है कि प्रोजेक्ट काे पूरा होने में 3 महीने का समय और ज्यादा लगेगा। लेकिन जिस तरह से अभी काम बाकी है उससे और भी अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है। प्रोजेक्ट यदि समय पर पूरा होता तो गर्मी में पानी के लिए भटकने वाले लोगों को घर पर नल के माध्यम से पानी उपलब्ध हो पाता। लेकिन इस बार आने वाली गर्मी में भी इन गांवों के रहवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। वहीं उसके बाद बारिश के दिनों में भी काम में व्यवधान आएगा।

गांव में बनेंगी जल समिति

ग्रामीण जल प्रदाय योजना के तहत गैरतगंज के 49 और बेगमगंज के 47 गांवों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इन सभी गांवों में जल समितियां भी बनाई जाएगी। ये जल समितियां ही गांवों से इसका शुल्क एकत्रित करेंगी। नलों से घरों में आने वाले पानी के लिए ग्रामीणों को 60 से 100 रुपए तक हर महीने चुकाना होगा। वहीं इन योजना से 3.25 रुपए प्रति किलो लीटर के हिसाब से जल निगम के पास भी राशि जमा करना होंगी।

सेमरी जलाशय के पास बनाए जा रहे इंटेक और फिल्टर प्लांट

बेगमगंज के सेमरी जलाशय से 96 गांवों में पानी लाया जाना है। इसलिए जलाशय के पास ही 18.30 एमएलडी क्षमता के इंटेकवेल बनाया जा रहा है। हालांकि अभी जलाशय में पानी अधिक होने के कारण इंटेकवेल का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इंटेकवेल का फाउंडेशन ही पूरा हो पाया है। .कुछ ही दूरी पर यहां 15.50 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है।

स्थिति... जल निगम के मैनेजर ने भी माना तीन महीने देरी से पूरा होगा प्रोजेक्ट

32**

96**

31**

11**

78**

32 टंकियों का होगा निर्माण

करोड़ रु. की लागत से पूरी की जाएगी योजना

जुलाई 2018 को हुआ था वर्क आर्डर

जुलाई 2020 तक योजना का निर्माण होना है पूरा

गांवों में की जाना है पानी की सप्लाई

पानी की टंकियों का किया जाना है निर्माण

काम पिछड़ा है

पंकज सिन्हा, मैनेजर, जल निगम भोपाल

7 टंकियों का अभी निर्माण ही शुरू नहीं हो पाया

ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के तहत बेगमगंज और गैरतगंज में 32 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाना है। इनमें से 7 टंकियों का निर्माण शुरू नहीं हुआ। वहीं 25 टंकियों का निर्माण कार्य चलने की बात कही जा रही है। काम की धीमी गति के कारण एक भी टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

10 साल तक ठेकेदार ही करेगा योजना का संचालन

इस योजना का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद संचालन नल-जल योजना की तरह पंचायतों को नहीं दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 10 सालों तक उसका संचालन ठेकेदार कंपनी द्वारा ही किया जाएगा। इस दौरान योजना के रखरखाव का काम ठेकेदार कंपनी ही देखेगी।

गैरतगंज और बेगमगंज में बनाई जा रही पानी की टंकियां।
खबरें और भी हैं...