पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bari News Mp News When The Tehsildar Went On Holiday The Shopkeepers Again Took Possession

तहसीलदार अवकाश पर गए तो दुकानदारों ने फिर किया कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक माह पहले तालाब किनारे अतिक्रमणकारियों को सख्ती से हटाकर करवाई थी साफ सफाई, हालत जस के तस

देवरी| एक तरफ कोरोना वायरस का डर लोगों को सता रहा है दूसरी तरफ नगर में तालाब किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदार तालाब और नजदीक से निकले रास्ते पर गंदगी फैंक रहे हैं जिससे डेंगू, चिकनगुनिया, कोरोना सहित अन्य बीमारियों के फैलने की संभावना बनी हुई हैं । इसकी चपेट में जहां दुकानदार तो आ ही रहे हैं।

साथ ही इन दुकानों पर आने वाले लोग भी बीमारियों की चपेट में आ रहे है करीब एक माह पहले तहसीलदार ने विराट अवस्थी ने यहां से सख्ती से अतिक्रमण को हटवाया था और साफ सफाई करवाई थी । कुछ दिन तो ठीक ठाक रहा लेकिन जैसे ही तहसीलदार कुछ दिनों के अवकाश पर गए तो इन अतिक्रमणकारियों ने धीरे धीरे अपनी दुकानें फिर से जमा ली। जिसके चलते जहां तालाब पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है तो वहीं आस पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है हालत यह है कि तालाब किनारे लगी अंडा मांस आदि की दुकानों के दुकानदारों ने अंडों से निकलने वाला कचरा,छिकले आदि गंदगी में डाल रहे हैं । कई बार यहां से निकलने वाले ग्रामीण प्रशासनिक अफसरों से शिकायत कर चुके हैं बावजूद इसके तालाब के चारों और गंदगी का अंबार लगा हुआ है । जिसके चलते यहां से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गोविंद पटेल, महेन्द्र सोनी, जगदीश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अफसरों की अनदेखी के कारण लोगों ने तालाब को कचरा घर बना दिया है। एक दशक पहले यह तालाब देवरी का लाईफ लाईन कहलाता था। लेकिन अब हालत यह है कि इस तालाब का पानी इतना जहरीला हो गया है कि मवेशी भी इस तालाब का पानी नहीं पी रहे हैं। वहीं तालाब किनारे कई धार्मिक स्थान है जिसके चलते श्रद्घालुओं में आस्था कम हो रही है । इस सबंध में एसडीएम बृजेन्द्र रावत ने बताया कि आपसे जानकारी मिली है जल्द ही अफसरों को भेजकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा और तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जाएगी।
खबरें और भी हैं...