पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raisen News Mp News Women And Men Of Jain Community Took Out A Silent Procession By Tying Black Belt Protesting Against The Decision Of Niti Aayog

काली पट्‌टी बांधकर जैन समाज के महिला-पुरुषों ने निकाला मौन जुलूस, नीति आयोग के निर्णय पर जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीति आयोग के प्रस्ताव का काली पट‌्टी बांधकर विरोध करते हुए जैन समाज के महिला व पुरुष ।

सिलवानी | नीति आयोग के द्वारा राशन दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में फूड आयटमों की सूची में अंडा, चिकन, मांस, मछली का वितरण कर पोषण के मामले में देश की रैंकिंग सुधारने के लिए सस्ते दामों पर मांसाहारी उत्पादों को मुहैया कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना का विजन डॉक्यूमेंट 2035 के रुप में नाम दिया जा रहा है। इस योजना को 1 अप्रैल से लागू किया जाना संभावित बताया जा रहा है। नीति आयोग के इस प्रस्ताव का अखंड जैन समाज के द्वारा सख्त विरोध किया जा रहा है।

विरोध स्वरूप गुरुवार को जैन समाज के द्वारा मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम अनिल जैन को एक मांग पत्र सौंपा। दोपहर के समय बड़ी संख्या में एकत्रित हुए अखंड जैन समाज के महिला-पुरुष हाथों में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। समाजजन हाथों में नीति आयोग के प्रस्ताव के विरोध में स्लोगन लिखी हुई पट्टिकाएं रखे हुए थे। तीन सौ से अधिक महिला-पुरुष मौन जुलूस में शामिल रहे। प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सीजी गोस्वामी को सौंपे गए ज्ञापन में नीति आयोग के प्रस्ताव का सख्त विरोध किया जाकर राशन दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में फूड आयटमों की सूची में अंडा, चिकन, मांस, मछली का वितरण किए जाने को महापुरुषों का अपमान बताया। प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि नीति आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी ना दी जावे। यहां पर सिंधई देवेंद्र कुमार जैन के द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। ज्ञात रहे कि नीति आयोग के राशन दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में फूड आयटमों की सूची में अंडा, चिकन, मांस, मछली का वितरण किए जाने के प्रस्ताव का नागरिकों के द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया जा रहा है। बीते दिनों नगर में युवा समाजसेवियों के द्वारा विरोध स्वरुप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...