- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Women Of Krishi Vigyan Kendra Told About Organic Farming
कृषि विज्ञान केंद्र की महिलाओं को जैविक खेती के बारे में बताया
कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में रविवार को महिला दिवस का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास गैरतगंज परियोजना की 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सुपरवाइजर के साथ परियोजना अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। राष्ट्रीय आजीविका मिशन सांची एवं गैरतगंज के 15 सीआरपी व 20 अन्य महिला कृषक उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय आजीविका मिशन रायसेन के जिला परियोजना अधिकारी मो. राजा एवं अर्चना राजपूत , महिला एवं बाल विकास गैरतगंज के विकासखंड अधिकारी गजेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक लक्ष्मी चक्रवर्ती के द्वारा महिलाओं को जैविक खाद निर्माण व न्यूट्रीशनल किर्चन गार्डन के बारे में से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है कि खाद्यान्न एवं सब्जी उत्पादन के लिए जैविक खेती पर ध्यान दिया जाए। वैज्ञानिक के द्वारा महिलाओँ को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित बायोफोर्टिफाइड किस्मों के बारे में जानकारी दी गई एवं केन्द्र के क्षेत्र पर उत्पादित बायोफोर्टिफाइड किस्मों , न्यूट्रीशनल किर्चन गार्डन ,सद्यन बागवानी (आम व अमरूद ), स्ट्राबेरी उत्पादन , ग्लेडियोलस फूल उत्पादन का प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन रायसेन से अर्चना राजपूत के द्वारा महिलाओँ को मौसम चक्र के अनुसार सब्जियों की खेती करने की सलाह दी। साथ ही आजीविका के लिए कडकनाथ मुर्गी पालन की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास गैरतगंज के विकासखंड अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में केन्द्रों पर न्यूट्रीशनल किर्चन गार्डन बनाने प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र ,रायसेन नकतरा से प्रशिक्षित ममता कुशवाह विकासखंड देहगांव के द्वारा आॅयस्टर मशरूम की सजीव यूनिट का प्रदर्शन कर कम स्थान में मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में जैविक खेती का प्रशिक्षण लेती महिलाएं।