- Hindi News
- National
- Raisen News Mp News Women Said If There Is Employment In Every Hand Crime Will Be Reduced
महिलाओं ने कहा-हर हाथ में हो रोजगार तो कम होंगे अपराध
रायसेन|महिलाएं दिवस पर एसपी मोनिका शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में रविवार को पुलिस और महिला संवाद कार्यक्रम रखा । इस दौरान उन्होंने महिलाओं से अपनी अपेक्षा, समस्याएं और सुझाव रखने को कहा। इसके बाद कई महिलाओं ने खुद ही घरेलू हिंसा के खिलाफ आगे आने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कन्या स्कूलों में पुलिस संवाद और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने, शहर के पार्कों में मनचलों पर कार्रवाई सहित रोजगार तक की बात कार्यक्रम के दौरान रखी । वहीं एसपी ने अपराधों को रोकने सहयोग की अपेक्षा की ।