पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begumganj News Mp News Wonderful Ability Among Women Due To Which She Served The Country And Society Sitting In The Top Positions Of The Country

महिलाओं में अद्भुत क्षमता, जिसके दम पर वह देश के शीर्ष पदों पर बैठ कर रहीं देश व समाज की सेवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं ने सुनाई अपनी उपलब्धि की कहानी, बोली-कई क्षेत्रों में पुरुषों से बेहतर काम का रहीं महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया । नगर परिषद प्रशासक तहसीलदार संजय नागवंशी , सीएमओ हरिशंकर वर्मा और श्रीनिवास तिवारी स्वच्छता निरीक्षक ने सामाजिक कार्यों और स्वच्छ भारत अभियान में अग्रणी रहने वाली महिलाओं का सम्मान श्रीफल गुलदस्ता और मिठाई खिला कर किया। प्रशासक संजय नागवंशी ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह कमजोर नहीं है । यह महिलाएं मां, बहु, बेटी और प|ी के रूप में घर की जिम्मेदारी सम्हालने के साथ ही कार्य स्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है । प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओँ की भागीदारी किसी पुरुषों से कम नहीं है आज उनका सम्मान करना हमारे लिए बेहद खुशी का दिन है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिशंकर वर्मा ने कहा कि महिलाओं को मिले सम्मान से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा । इस अवसर पर नायब तहसीलदार शुभम जैन, उपयंत्री सौरभ श्रीवास्तव, श्रीनिवास तिवारी बद्री प्रसाद शर्मा, सील कुशवाहा, एम एल मधुर, दिनेश उपाध्याय, फरहत उल्ला खान, संजय सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे ।

घर की महिलाओं पर गर्व करें न कि पश्चाताप : सीएमओ

बेगमगंज | सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं । यह बात सीएमओ नपा सीएमओ बीएल सिंह ने कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि सन 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई। 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में लाखों महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। मताधिकार, सरकारी कार्यकारिणी में जगह, नौकरी में भेदभाव को खत्म करने जैसी कई मुद्दों की माग इस रैली में की गई। 1913-14 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, रूसी महिलाओं द्वारा पहली बार शांति की स्थापना के लिए फरवरी माह के अंतिम रविवार को महिला दिवस मनाया गया । कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक मो. राज ने कहा कि सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को संपूर्ण आजादी मिलेगी, सोमिल यादव ने केन्द्र की प्रशिक्षिकाओं सिमरन यादव, इशरत बेगम सहित महिलाओं का सम्मान उपहार देकर किया। वहीं नगर पालिका से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन साकेत भार्गव एवं मुजाहिद अहमद ने एवं आभार महेन्द्र विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।

महिलाओं का सम्मान कर नपा परिसर किया वृक्षारोपण : गैरतगंज।| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। मौजूद लोगों ने नारी के सम्मान एवं उत्थान का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। नपाधिकारी रितु मेहरा ने कार्यक्रम में मौजूद महिला एसआई त्रिशला मित्तल, आरक्षक रेनु मिश्रा, नगर की बेटी नायब तहसीलदार श्रृष्टि श्रीवास्तव, शिक्षिका रोशन आरा, रोजगार सहायक हल्की अहिरवार, परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाली बेटी रानी गौर, समाज सेविका सुनीता आर्य, वार्षिक परिणामों में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वैशाली दांगी, महिला सफाईकर्मी विपदा बाई, गया बाई, विनीता बाई, रेशम बाई सहित अन्य महिलाओं का श्रीफल शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नपाधिकारी रितु मेहरा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, उत्थान एवं प्रोत्साहन के लिए शासन स्तर पर अनेक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके चलते महिलाओं में आगे बढ़ने की भावना जागृत होती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने में माता पिता के साथ समाज के हर एक इंसान को आगे आना चाहिए। उनको पुरूषों की भांति सम्मान एवं स्थान मिलना चाहिए। पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक परिश्रम करती है। एक महिला घर के अलावा बाहरी क्षेत्रों में कार्य करती है।

सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली महिलाओं का सम्मान श्रीफल गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर किया

थाना प्रभारी बोले-संकट के समय महिलाएं 1090 पर करें फोन

बरेली| रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रशासनिक पदों व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान तहसीलदार निकिता तिवारी का भी नगर की महिलाओं के द्वारा सम्मान किया गया। परिवार परामर्श केंद्र की सुनीता विदुआ, पार्षद अनीता धाकड़, मानसी पाराशर, रामलली मेहरा एवं उपनिरीक्षक वैष्णवी जैन, उपनिरीक्षक सुनंदा खरे, आरक्षक आशिया खान, नीलम रावत, अमिता सिसोदिया, काजल शर्मा, भावना पटले, नगर की महिलाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया और और क्षेत्र में पारंपरिक प्रथाओं जैसे डायन के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है । सम्मान के बाद उप निरीक्षकों ने नगर की महिलाओं को पुलिस सहायता के लिए कई आश्वासन दिए और कहा कि अगर कोई महिला कहीं पर प्रताड़ित होती है, तो वह तत्काल पुलिस की मदद लें। पुलिस उसकी मदद करेगी। थाना प्रभारी कुंवर सिंह ने महिला सुरक्षा के लिए कहा कि महिलाओं पर कोई भी समस्या आती है तो तत्काल 1090 डायल कर अपनी सुरक्षा के लिए बनाई गई है।

महिला दिवस पर छात्राओं को किया सम्मानित

उदयपुरा| महिला बाल विकास द्वारा जनपद पंचायत हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन कर नगर की दो छात्राओं को सम्मान किया गया । जिसने दो बेटियों और एक बेटी का सम्मान किया गया, साथ ही कक्षा 12 में प्रथम स्थान पाने बालों बालिकाओं कुमारी अंजलि शर्मा, गायव्यन दिव्या लोधी उदयपुरा को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में नगर पंचायत सीएमओ संजय दीक्षित, रामू रघुवंशी और अन्य सदस्य उपस्थित थेप्रिंस्टल कालेज से आए नवल किशोर उमरे ने बाल विवाह रोकने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी । महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक मेधा त्रिपाठी, अमिता टेकाम, सुरक्षा विश्वकर्मा ने विभागीय योजनाओं और कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी । प्रभारी अधिकारी डॉ. चंद्रकला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं ।

महिलाएं ही दो परिवारों के बीच एकता की मिसाल हंैः आविदा बी

सिलवानी| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा जनपद पंचायत के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाए, किशोरी बालिकाए,आगंनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम को परियोजना पर्यवेक्षक आविदा वी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को अनेक अधिकार दिए गए है। महिलाएं अधिकारों को पहचाने। वर्तमान में महिलाएं घर की चार दीवारी से निकल कर अंतरिक्ष तक जा रही है। आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, नौकरी आदि प्रत्येक क्षेत्र मे महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। देश के वित्त मंत्री के पद को निर्मला सीतारमण सुशोभित कर रही है। महिलाएं दो परिवारों के बीच सेतु का काम करती है। परिवारों को जोड़ने का काम करती है। यहां पर बालिकाओं के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की जानकारी दी गई। बाल विवाह न किए जाने की शपथ भी दिलाई गई। इसके अतिरिक्त महिलाओँ से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बीते सत्र में हाई स्कूल परीक्षा में अव्वल आने पर खुशी विश्वकर्मा तथा दिया जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्याशर्मा, रामवती रघुवंशी, वीरेंद्र साहू, संदीप रघुवंश आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे।

महिलाओं का सम्मान करती तहसीलदार निकिता तिवारी ।
खबरें और भी हैं...