- Hindi News
- National
- Silwani News Mp News Workers Not Getting To Cut Crops Farmers Are Harvesting With Family
फसलें काटने के लिए नहीं मिल रहे मजदूर किसान परिवार सहित कर रहे कटाई
क्षेत्र में तैयार हो चुकी चना, मसूर सहित अन्य फसलों की कटाई का कार्य शुरू हो गया है
होलिका दहन के बाद नगर के आसपास और गांवों में फसलें कटना शुरू हो जाता है। जिन खेतों में फसलें पककर तैयार हो चुकी उनकी कटाई का दौर शुरु हो चुका है। लेकिन फसल काटने के लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं जिसके चलते किसानों ने स्वयं अपने परिवार के साथ फसल कटाई शुर कर दी है। तैयार हो चुकी चना मसूर सहित अन्य फसलों की कटाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। फसल कटाई कार्य प्रारंभ
होने के साथ ही किसानों का बाजार क्षेत्र में भी आना कम हो गया है। किसान फसल की कटाई कराए जाने के लिए मजदूरों की तलाश कर रहे हैं लेकिन पर्याप्त संख्या में मजदूर न मिलने के कारण किसान परेशान बने हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश के चलते किसान जल्द से जल्द तैयार हो चुकी फसल की कटाई कराए जाने को लेकर गंभीरता बरत रहे है। हालांकि किसान अभी हार्वेस्टर से फसल की कटाई नहीं करा रहे हैं। लेकिन मजदूर न मिलने पर किसानों को न चाहते हुए भी हार्वेस्टर से फसल की कटाई कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते शीघ्र ही तैयार हो चुकी फसल की कटाई करा कर थ्रेसिंग कराने में व्यस्त हैं।
खेतों में पकी फसलें कटना शुरू हो गईं।