पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begumganj News Mp News Youth Going To Take Wife39s In Laws Fell In Bike Under Construction Bridge Died

पत्नी को ससुराल लेने जा रहे युवक निर्माणाधीन पुलिया में बाइक सहित गिरा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10 माह पहले हुई थी युवक की शादी, बुआ के लड़के अरविंद के साथ जा रहा था, वह घायल

सुनवाहा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया पर संकेतक बोर्ड नहीं लगे होने के कारण अपनी प|ी को लेने ससुराल जा रहा युवक बाइक सहित पुलिया में गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक के साथ उसकी बुआ का लड़का भी था जो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बुधवार को निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते एक युवक की जान चली गई। मदखेड़ा टप्पा तहसील बेगमगंज निवासी युवक बलवीर अहिरवार (25) पिता जगदीश अहिरवार बुआ के लड़के अरविंद अहिरवार (21) के साथ टेकापार करनसिंह गांव प|ी को लेने जा रहा था। इसी बीच सुनवाहा रोड पर बन रही पुलिया में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक बलवीर की शादी करीब नौ महीने पहले ही टेकापार करनसिंह गांव निवासी रामकली के साथ हुई थी। शादी के बाद पहली होली पर प|ी के मायके गई थी। होली होने के बाद वह बुधवार रात करीब 9 बजे अपने बुआ के लड़के के साथ जा रहा था। तभी अंधेरा होने के कारण वह देख नहीं पाया कि पुलिया निर्माण के लिए नीचे सीमेंट का लेंटर डला हुआ है। युवक इसी सीमेंट के लेंटर सिर के बल गिर गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया और अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया।

नहीं लगे संकेतक बोर्ड

सुल्तानगंज से सुनवाहा रोड पर पुलिया का निर्माण हो रहा है। निर्माण एजेंसी ने डायवर्सन रोड तो बनाया है लेकिन आसपास कहीं भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाए, दिन के समय में आवागमन करने वाले चालकों को रास्ता व पुलिया दोनों दिख जाते हैं लेकिन रात के समय वाहन चालक सीधा रास्ता होने के चक्कर में भ्रमित हो जाते हैं।

निर्माण के दौरान संकेतक बोर्ड नहीं होने से युवक बाइक सहित गिरा।
खबरें और भी हैं...